क्राइम

Zubeen Garg: गायक जुबीन गर्ग मौत मामले में पूर्व मैनेजर तरसेम मित्तल SIT के सामने हुए पेश

Singer Zubeen Garg Death: शुरुआती रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंगापुर के मृत्यु प्रमाण पत्र में जुबीन गर्ग की मौत का कारण 'डूबना' बताया गया था।

Image

गायक जुबीन गर्ग (फाइल फोटो:pti)

Singer Zubeen Garg Death Case: असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में असम पुलिस आपराधिक जांच विभाग (CID) के विशेष जांच दल (SIT) ने पूर्व मैनेजर तरसेम मित्तल से पूछताछ की। दरअसल, इस मामले से जुड़े कई सवाल अभी बरकरार हैं। ऐसे में जांच एजेंसियां उन सवालों का जवाब ढूंढने के लिए गहनता से जांच कर रही हैं।

शुरुआती रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंगापुर के मृत्यु प्रमाण पत्र में जुबीन गर्ग की मौत का कारण 'डूबना' बताया गया था। हालांकि, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने साफ किया कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं थी, बल्कि इसमें हत्या की साजिश शामिल है। इसके बाद मामले की जांच और तेज कर दी गई। एसआईटी और सीआईडी ने गायक के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के सभी पहलुओं पर जांच शुरू की।

जुबीन गर्ग के पेशेवर जीवन में उनके मैनेजर और नजदीकी सहयोगियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण पाई गई। उनके लंबे समय तक काम करने वाले मैनेजर तरसेम मित्तल को अधिकारियों ने तलब किया। शुक्रवार को वह बयान दर्ज करने के लिए कार्यालय में पेश हुए।

तरसेम मित्तल को इस मामले में इसलिए तलब किया गया क्योंकि उन्होंने जुबीन के पेशेवर मामलों को लंबे समय तक संभाला और अपने बाद मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को भी सिफारिश के जरिए टीम में शामिल कराया था।सिद्धार्थ शर्मा अब न्यायिक हिरासत में हैं। जांचकर्ता मानते हैं कि मित्तल और शर्मा के बीच संबंध से जुबीन के मैनेजमेंट और वित्तीय लेन-देन की जांच में अहम सुराग मिल सकते हैं।

जुबिन गर्ग का दो बार पोस्टमार्टम हुआ। एक सिंगापुर में और दूसरा गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में। दोनों रिपोर्ट अब असम पुलिस की सीआईडी और जुबिन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग के पास हैं। जुबीन गर्ग सितंबर में होने वाले नॉर्थ ईस्‍ट इंडिया फेस्‍टिवल में शामिल होने के लिए सिंगापुर गए थे, लेकिन फेस्टिवल से एक दिन पहले यानी 19 सितंबर को स्‍कूबा डाइविंग के दौरान उनकी मौत हो गई।

उनका अंतिम संस्कार असम की राजधानी गुवाहाटी के कमरकुची एनसी गांव में किया गया था। उनके पार्थिव शरीर को अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से श्मशान घाट लाया गया था, जहां हजारों लोग जमा हुए। जुबीन को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर करते रहे तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी', श्रद्धा दुबे ने जारी किया एक और वीडियो

'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर करते रहे तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी', श्रद्धा दुबे ने जारी किया एक और वीडियो

Delhi News: सोनिया विहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, नकाबपोश हमलावरों ने 35 वर्षीय मनीष यादव को मारी गोली, हालत गंभीर

Delhi News: सोनिया विहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, नकाबपोश हमलावरों ने 35 वर्षीय मनीष यादव को मारी गोली, हालत गंभीर

नेक्सा एवरग्रीन निवेश धोखाधड़ी मामला, ED ने 2,676 करोड़ रुपये के मामले में कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

नेक्सा एवरग्रीन निवेश धोखाधड़ी मामला, ED ने 2,676 करोड़ रुपये के मामले में कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

पंजाब में कैमरे पर लाइव मर्डर, मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या; देखिए गोली मारने का Video

पंजाब में कैमरे पर लाइव मर्डर, मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या; देखिए गोली मारने का Video