क्राइम

Mumbai Bangladeshi: महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान जारी, ठाणे जिले में छिप कर रह रहे पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान जारी है। मुंबई के इलाके से लगातार अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ा जा रहा है।

Image

महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार

Photo : IANS

देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी बांग्लादेशी नागरिकों को कल्याण-डोंबिवली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सभी ने बिना किसी पासपोर्ट या आवश्यक दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किया था। ये सभी ठाणे के कल्याण और डोंबिवली इलाके में झुग्गी बस्तियों और रेलवे स्टेशन के पास रहते थे।

मुंबई में करते थे काम

पुलिस के अनुसार, ये बांग्लादेशी नागरिक घरेलू कामकाज और अन्य छोटे-मोटे काम करते थे। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) अतुल जेंडे के अनुसार, गिरफ्तार लोगों के पास भारत में प्रवेश या रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं था। सभी बांग्लादेशी नागरिकों को विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

तीन बांग्लादेशी महिलाओं भी गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के कल्याण में पुलिस ने 20 जनवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान परवीन शेख, खदीजा शेख और रीमा सरदार के रूप में हुई थी। तीनों महिलाएं पिछले कई साल से इलाके में रह रही थीं। दरअसल, तीन महिलाओं की गिरफ्तारी कल्याण की महात्मा फुले थाना पुलिस ने की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बांग्लादेश की तीन महिलाएं कल्याण-डोंबिवली इलाके में रह रही थीं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया था। फिलहाल, पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विदेशी नागरिकता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article