'हम लोग हरियाणा पुलिस से हैं'! ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट; शातिरों ने 20 लाख का लगाया चूना

शाहदरा के छोटा बाजार में दिनहदाड़े दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक ज्वेलरी की दुकान में 1.60 करोड़ रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई। दो बदमाशों ने खुद को हरियाणा पुलिस से बताकर ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी से 1.60 करोड़ रुपये लूट लिए। इसमें 20 लाख नकद और 1400 ग्राम सोना था। ज्वेलर शंकर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Crime

(फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

शाहदरा के छोटा बाजार में दिनहदाड़े दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक ज्वेलरी की दुकान में 1.60 करोड़ रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान में चोरी का सोना गलाने का आरोप लगाकर चेकिंग करने के बहाने बदमाश दुकान में घुसे थे, दुकान पर मौजूद तीन कर्मचारियों को बदमाशों ने मारपीट कर 20 लाख रुपये व 1400 ग्राम सोना लूटकर ले गए

End of Feed