क्राइम

आधी रात खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाश...चंद सेकेंड में पूरा कमरा खून से लाल; बेटी की हत्या और मां...

बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर एक किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारों का मकशद क्या था? वो किस उद्देश्य से घर आए थे और उन्होंने हत्या क्यों की? अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Image

मुजफ्फरपुर में लड़की की हत्या

मुजफ्फरपुर : मीनापुर थाना क्षेत्र के बहबल बाजार में सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया। यहां बदमाशों ने खिड़की का शीशा तोड़कर किराए के मकान में घुसकर एक छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी और उसकी मां को बुरी तरह घायल कर दिया। मृतका की पहचान मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी भरत प्रसाद की पुत्री तन्नु कुमारी के रूप में हुई है।

क्या हुआ उस रात?

जानकारी के मुताबिक, वह अपनी मां के साथ मीनापुर में किराए पर रह रही थी, जबकि पिता मधुबन में रहते हैं। तन्नु का भाई राहुल कुमार प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता है। भाई राहुल ने बताया कि देर रात बदमाश घर में घुसते ही मां पर हमला करने लगे। बचाव में आई तन्नु पर बदमाशों ने टूटे शीशे से हमला कर गला रेत दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article