क्राइम

कुंभ में स्नान कर पाप धोने पहुंचा था शराब तस्कर, पुलिस ने लिया दबोच

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक ऐसा शराब तस्कर पकड़ा गया है, जो महीनों से फरारा था। शराब तस्कर प्रवेश यादव आम लोगों की तरह कुंभ नहाने पहुंचा था और उसे वहीं पुलिस ने दबोच लिया।

Image

प्रयागराज से शराब तस्कर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • महाकुंभ से शराब तस्कर गिरफ्तार
  • डेढ़ साल से चल रहा था फरार
  • संगम में डुबकी लगाने पहुंचा था प्रवेश यादव

महाकुंभ में जब एक शराब तस्कर, अपना पाप धोने के लिए संगम में डुबकी लगाने पहुंचाने तो पुलिस के हाथों चढ़ गया। शराब तस्कर महीनों से फरार था, लेकिन कुंभ स्नान के दौरान पकड़ा गया। संगम स्थल से पकड़े गए शराब तस्कर प्रवेश यादव राजस्थान से बिहार अवैध शराब की तस्करी करता था।

डेढ़ साल से फरार था

यूपी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई ने कहा कि महाकुम्भ के संगम में श्रद्धालुओं और आम लोगों की तरह डुबकी लगाने रविवार को प्रयागराज पहुंचे शराब तस्कर प्रवेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने तस्कर गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यादव राजस्थान के अलवर जिले का निवासी है और डेढ़ साल से फरार था।

2023 में पकड़ाई थी अवैध शराब की खेप

मांगलिक ने बताया कि 29 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहनों की जांच के दौरान भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र से प्रदीप यादव और राज डोमोलिया को गिरफ्तार कर उनके पास से अलवर से बिहार तस्करी के लिए लाई जा रही मिलावटी शराब बरामद की गई, हालांकि प्रवेश यादव मौके से फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि अब जाकर उसे रविवार को प्रयागराज में महाकुम्भ मेला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जहां वह संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचा था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article