2002 के गोधरा ट्रेन नरसंहार का दोषी चोरी के मामले में पुणे से गिरफ्तार, पैरोल छोड़कर भागा था

पुणे ग्रामीण पुलिस ने 22 जनवरी को सलीम जर्दा को गिरफ्तार किया, जो गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले 31 लोगों में से एक था।

Godhra Train Carnage Convict Arrested: 2002 के गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 55 वर्षीय एक शख्स को महाराष्ट्र के पुणे जिले में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दोषी शख्स पैरोल छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने बताया कि पुणे ग्रामीण पुलिस ने 22 जनवरी को सलीम जर्दा को गिरफ्तार किया, जो गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले 31 लोगों में से एक था।

Arrest

गोधरा नरसंहार का दोषी गिरफ्तार

जर्दा 17 सितंबर, 2024 को सात दिन की पैरोल पर गुजरात की एक जेल से बाहर आया और बाद में फरार हो गया। अलेफाटा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने कहा, 22 जनवरी को हमने उसे और उसके गिरोह के सदस्यों को एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया, जो पुणे के ग्रामीण हिस्सों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जांच के दौरान गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले से उसका संबंध सामने आया।

End of Feed