बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा फोन आया है। लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने फोन कर पप्पू यादव को कुत्ते की मौत मारने की बात कही है। फोन करने वाला खुद को पाकिस्तान में बैठे होने की बात कर रहा था।
पप्पू यादव को फिर मिली धमकी (फोटो- @rajeshranjanpappuyadav)
ये भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर पप्पू यादव को धमकी किसने दी? चल गया पता, दिल्ली में बैठ पूर्णिया घूमा रहा था फोन
पाकिस्तान से आया फोन
शख्स ने पप्पू यादव को धमकी देते हुए कहा- "पहले तुम्हें नेपाल से फोन किया था, लेकिन तुम नहीं सुधरे, भाई से माफी मांग ले। तू पप्पू यादव है तो अपने घर में रह। मैं अभी पाकिस्तान से गोल्डी भाई के कहने पर फोन कर रहा हूं।"
कार को बम से उड़ाने की धमकी
लॉरेंस बिश्नोई के आदमी ने फोन पर पप्पू यादव से 3 मिनट 57 फोन पर +92 नंबर से बात किया। साथ ही वाट्सएप के जरिये भी पप्पू यादव से बात किया। इसके बाद एक वीडियो भी भेजा गया है। जिसमें बम के जरिए कार को उड़ा कर पप्पू यादव को मारने की धमकी दी गई। धमकियों के पीछे के व्यक्ति ने दावा किया है कि उनके लोग यादव की गतिविधियों, उनके घर और उनके कार्यालय पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और अगर यादव लॉरेंस बिश्नोई से माफ़ी नहीं मांगते हैं तो वे पहले मौके पर ही उन पर हमला कर देंगे।
