Lakhimpur Kheri Rape: एक लड़का जिस लड़की से शादी करना चाहता था, उसके मना करने पर ऐसा भड़का कि लड़की को रास्ते से ही उठा ले गया। उसकी इस हरकत पर घरवाले शर्मिंदा होने के बजाय, उसी का साथ देते हैं। आरोप है कि लड़के की मां और बहन लड़की को बंधक बनाकर रखती है और लड़के उसके साथ रेप करता है। यह दरिंदगी तीन दिनों चल चलती है। इससे भी लड़के का मन नहीं भरता है तो वो अपना नाम लड़की के गाल पर गोद देता था। इसके बाद लड़की किसी तरह से आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर जब भागी तो उसकी हैवानियत सबके सामने आई।
लखीमपुर खीरी में नाबालिक के साथ रेप
लखीमपुर में नाबालिग के साथ हैवानियत
हैवानियत की यह घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है। पुलिस ने रेप के इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के चंगुल से किसी तरह मुक्त होने के बाद घर लौटने पर 17 वर्षीय लड़की अपने घर पहुंची और अपनी मां को सारी कहानी कह सुनाई। जिसके बाद पीड़िता की मां धौरहरा कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने शुरुआत में भारतीय दंड संहिता की धारा 343 (गलत तरीके से कैद करना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीपी सिंह ने बताया कि जांच और लड़की का बयान दर्ज करने के बाद मामले में धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम की उचित धाराएं जोड़ी गईं।
रास्ते से आरोपी ने पीड़िता को उठाया था
पीड़िता ने अमन नाम के एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने 19 अप्रैल को उसे उस वक्त, उठा लिया, जब व एक दुकान से अपने घर वापस जा रही थी। पीड़िता की मां ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी बेटी को अपने घर में बंधक बना लिया, उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी पिटाई की, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आईं।
