कोलकाता रेप केस में ममता सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल के करीबी सहयोगी डॉ. बिरुपाक्ष बिस्वास को निलंबित कर दिया है। डॉ. बीरुपखा बिस्वास को हाल ही में सीबीआई ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया है।
संदीप घोष के करीबी हैं बिरुपाक्ष बिस्वास
इससे पहले आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को निलंबित करने के 24 घंटे के भीतर ही पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने बिरुपाक्ष बिस्वास का तबादला कर दिया था। बिरुपाक्ष पर छात्रों को धमकाने का आरोप था। बिरुपाक्ष को बर्दवान मेडिकल कॉलेज से काकद्वीप स्थानांतरित कर दिया गया है। छात्रों ने बिरुपाक्ष के खिलाफ धमकाने के कई आरोप भी लगाए थे, जिन्हें संदीप घोष का करीबी माना जाता है।
9 अगस्त को कहां थे बिरुपाक्ष बिस्वास
9 अगस्त को, जिस दिन आरजी कर मेडिकल कॉलेज परिसर में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की गई, बिरुपाक्ष बिस्वास परिसर में ही थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने वायरल फोटो के आधार पर बिरुपाक्ष के घटनास्थल पर होने का संदेह जताया। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि वे घटनास्थल पर थे।
