West Bengal governor CV Ananda Bose: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के भतीजे पर रेप का आरोप लगा है। कथित तौर पर आनंद बोस के भतीजे ने दिल्ली के एक होटल में ओडिशी डांसर के साथ बलात्कार और मारपीट की। इस मामले में पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में ओडिशी डांसर की ओर से कहा गया है कि जनवरी 2023 में दिल्ली के एक होटल में उसके साथ रेप व मारपीट की गई थी।
पश्चिम बंगाल के रा
जानकारी के मुताबिक, बीते साल अक्टूबर महीने में कोलकाता के हरे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, अब यह मामला मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी से इंकार कर दिया है। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करके दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है, क्योंकि घटना दिल्ली में हुई थी।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने विदेश में अपनी डांस परफॉर्मेंस को लेकर राज्यपाल कार्यालय में संपर्क किया था, जिसके बाद राज्यपाल ने उसे मदद का आश्वासन दिया था और विदेश मंत्रालय से संपर्क साधने की सलाह दी थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि राज्यपाल के भतीजे के माध्यम से उसे बीते साल 2023 में 5 व 6 जनवरी की फ्लाइट के टिकट मिले थे और दिल्ली के एक होटल में बुकिंग भी मिली थी। महिला ने बताया कि जब वह होटल में रुकी हुई थी, उसी समय राज्यपाल का भतीजा वहां आया और उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।
राजभवन ने साधी चुप्पी
आनंद बोस के भतीजे पर रेप के आरोपों पर राजभवन ने चुप्पी साध ली है। न ही राज्यपाल और न ही उनके कार्यालय की ओर से इस मामले में कोई टिप्पणी की गई हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने भी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उसने शिकायत दर्ज कराने के लिए 10 महीने का इंतजार क्यों किया।
