Kolhapur Road Accident: महाराष्ट्र में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने का मिला है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचल दिया। इनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, दो इस घटना में लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कार ड्राइवर के नियंत्रण खोने की वजह से हुआ। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने तेज रफ्तार कार पर से अचानक अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ये दुर्घटना कोल्हापुर के साइबर चौक के पास हुई। हादसा इतना भयानक था कि देखने वाले हैरान रह गए।
तेज रफ्तार कार ने कई बाइकों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत
घायलों का चल रहा इलाज
बताया जा रहा है कि साइबर चौक में एक तेज रफ्तार कार घुसी और आगे चल रहे दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें देखा गया कि कुछ लोग हवा में उछल गये। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायलों का इलाज सीटी हॉस्पिटल और सीपीआर हॉस्पिटल में चल रहा है। कोल्हापुर के साइबर चौक पर हमेशा भीड़ रहती है। जानकारी के अनुसार, राजारामपुरी की ओर से तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी भयानक थी कि इनमें दोपहिया वाहनों पर सवार दो-तीन लोग हवा में उछलते दिखे। तो ये कार आगे जाकर सड़क के किनारे से टकरा गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
