क्राइम

Vadodara Crime: युवक ने नशे धुत होकर पुलिस को किया कॉल, RDX के साथ खड़ा होने की कही बात; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vadodara Crime: वडोदरा में एक युवक ने नशे में धुत होकर RDX के साथ शहर के फेमस गणपति मंदिर के पीछे खड़े होने की बात कही। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

नशे की हालत में युवक ने वडोदरा पुलिस को किया फोन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Vadodara Crime: वडोदरा से एक हैरान करना वाली घटना सामने आई है। 1 जून की रात 10.35 बजे वडोदरा शहर पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आता है जिसके बाद पुलिस को अलर्ट किया जाता है, कंट्रोल रूम में फोन करने वाला व्यक्ति पुलिस को बताता है की मैं एक किलो RDX के साथ खड़ा हुं जिसके बाद पूरे शहर की पुलिस को अकोटा इलाके के गणपति मंदिर के पास भेजा जाता है लेकिन पुलिस को कुछ मिलता नही है। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने वाले की तलाश में पुलिस जुट जाती है।

पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया केस

वडोदरा पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने वाले के फोन लोकेशन की जांच करती है तो पता चलता है की आरोपी युवक कृष्ण भवानीराम संतोलिया उम्र 31 वर्ष जो की मूल रूप से उत्तराखंड का है और वडोदरा की अकोटा पुलिस लाइन के पास रहता है। युवक को पुलिस ने धारा 177 के तहत मामला दर्ज कर के गिरफ्तार कर लिया। युवक को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में पता चलता है कि युवक नशे में था और पैसों की तंगी के चलते मानसिक हालत ठीक नही थी। पुलिस ने बताया कि नशे में होने के कारण युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा की एक किलो RDX के साथ खड़ा है जिसके बाद जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो युवक वहां से निकल चुका था जिसके बाद उसे अकोटा से ही पुलिस ने गिरफ्तार तक कर लिया था।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article