क्राइम

तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार, गोगी गैंग के हितेश पर टिल्लू गैंग के गुर्गों ने किया जानलेवा हमला

तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार हुआ है। बताया जा रहा है कि गोगी गैंग के हितेश पर टिल्लू गैंग के गुर्गों ने किया जानलेवा हमला किया है।

Image

तिहाड़ जेल (File photo)

Tihar Jail Gangwar: तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार हुआ है, गोगी गैंग के हितेश पर टिल्लू गैंग के गौरव और गुरिंदर ने सुआ और चाकू से हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि डीडीयू से थाना हरि नगर में सूचना मिली कि तिहाड़ जेल से एक घायल कैदी को अस्पताल लाया गया है। उसी के आधार पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने कहा, मामले में पता चला कि तिहाड़ जेल में एक झगड़ा हुआ था, जिसमें हितेश उर्फ हैप्पी नाम के शख्स (गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है) पर हमला किया गया था। हितेश पर हमला करने वाले लोगों का नाम गौरव लोहरा और गुरिंदर बताया गया है। फिलहाल, हमलावरों की पहचान की पुष्टि जांच का विषय है। हितेश को चोटें आईं और इस मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

(इस खबर पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।)

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article