बच्ची का अपहरण कर उसके सामने ही किया मां से रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार करता था गंदा काम; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime: बिहार के वैशाली से मानवता शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। वैशाली पुलिस ने एक शख्स को गिरप्तार किया है जिसने 5 साल की बच्ची का अपहरण करके उसके सामने ही उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने रेप का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

Bihar Crime: बिहार के वैशाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 5 साल की बच्ची के सामने उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने पहले बच्ची का अपहरण किया फिर उसकी मां को फोन करके कहा कि बच्ची की जिंदगी चाहती हो तो मेरे पास आओ। महिला जब उसके बताए पते पर पहुंची तो आरोपी ने बच्ची को छोड़ने के लिए शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला के मना करने पर आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ रेप किया। आरोपी ने रेप का वीडियो भी बना लिया। ये पूरी घटना बिदुपुर थाना है।

Bihar Crime

बिहार के वैशाली में महिला के साथ दुष्कर्म

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार रेप

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बताया कि 11 अक्टूबर को मेरी बेटी दरवाजे पर खेल रही थी। मैं घर का काम खत्म करने के बाद जब बेटी के पास गई तो वो वहां नहीं थी। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अचानक मेरे मोबाइल पर फोन आया कि बेटी को जिंदा देखना चाहती हो तो केलवानी पोल्ट्री फार्म में अकेले आ जाओ। वहां जाने पर उसने मेरे साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार रेप किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी मेरे साथ बार-बार रेप करता था। एक दिन उसने रात में फोन कर कहा कि मैं तुम्हारे घर आ रहा हूं। मैंने जब इसके लिए मना किया तो उसने 5 दिसंबर को वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मैंने अपनी पति को सारी घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed