Kerala News: केरल में 56 वर्षीय एक व्यक्ति ने बेवफाई के शक में शुक्रवार को अपनी पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उन्नीकृष्णन के रूप में हुई है और वह कुछ समय से विदेश में काम कर रहा था।
तीन दिन पहले विदेश से लौटा
उसने बताया कि देश लौटने के तीन दिन बाद उसने कथित तौर पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि अपनी 46 वर्षीय पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने शुक्रवार तड़के विय्यूर पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद पुलिस हत्या की बात सुनकर सन्न रह गई। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।
पुलिस ने क्या कहा
एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''वह विदेश में था और आठ अगस्त को केरल पहुंचा।'' उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर संदेह था और उसने उस पर बेवफाई का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की थी।
