क्राइम

ये कैसा प्यार, जिसमें अपनी ही प्रेमिका का हत्यारा बन गया प्रेमी, पहले बताया पति-पत्नी फिर गला रेत पहुंच गया थाने

कानपुर में एक प्रेमी, प्रेमिका पर इस कदर शक कर बैठा कि उसने उसकी हत्या कर दी। लड़का पहले प्रेमिका को होटल ले गया और फिर संबंध बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी।

Image

कानपुर में प्रेमी ने प्रेमिका का किया मर्डर

कानपुर में प्यार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई सिहर जा रही है। एक प्रेमी पहले तो पति-पत्नी बनकर होटल पहुंता है, कमरे में जाता है और फिर वहीं लड़का जो साथ में जीने मरने की कसम खा रहा था, अपनी प्रेमिका का गला रेतकर हत्या कर देता है। इतना ही लड़की को मारने के बाद लड़का भागता नहीं है बल्कि पुलिस के पास जाता है और हत्या की बात कबूल कर लेता है।

फीलखाना में लड़की की हत्या

मामला कानपुर के फीलखाना थानाक्षेत्र का कहै। यहां एक स्थानीय होटल में मर्डर करने के बाद प्रेमी गोविंदनगर थाने पहुंचा और उसने पुलिस के सामने दावा किया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत होटल में पहुंची और जहां उसे अर्धनग्न हालत में लाश मिली।

प्रेमिका पर था शक

पुलिस जांच में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिकी किसी और के साथ रिलेशन में है, उसे धोखा दे रही है। उसने पूरी प्लानिंग। दोनों साथ में स्कूल में पढ़े थे, लड़का भले ही मारने की धमकी दे रहा था, लेकिन प्रेमिका को विश्वास नहीं और वो लड़के साथ होटल चली गई।

मारने से पहले बनाया संबंध

होटल में जाने के बाद लड़के और लड़की ने अपने आप को पति पत्नी बताया और किराये पर कमरा लिया। कमरे में लड़की के साथ लड़के ने संबंध बनाए, कहा जा रहा है कि लड़के ने प्रेमिका के साथ रेप किया और फिर ब्लेड से उसका गला काट दिया। इसके बाद खाना लाने के बहाने होटल से निकला और पुलिस के पास पहुंच गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!