जिस ठेकेदार पर है पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का आरोप, वो है कांग्रेस नेता- डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दावा, 3 आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर जिले में पत्रकार की हत्या का आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर कांग्रेस नेता है तथा राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की हत्या के प्रकरण के तीन आरोपी गिरफ्तार
  • सुरेश चन्द्राकर के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर के नेतृत्व में SIT का गठन

छत्तीसगढ़ में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दावा किया है कि आरोपी ठेकेदार कांग्रेस का नेता है। इस हत्या में अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक आरोपी मुकेश चंद्राकर का भाई है।

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma

पत्रकार हत्याकांड पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा

End of Feed