क्राइम

जोधपुर में ब्यूटीशियन की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, शव के टुकड़े-टुकड़े कर गड्ढे में छिपा दिया था

Jodhpur Beautician Murder Case : राजस्थान के जोधपुर में हुए ब्यूटिशियन अनीता चौधरी मर्डर केस का मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन मुंबई के वर्ली इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Image

ब्यूटिशियन अनीता चौधरी मर्डर केस (फाइल फोटो)

Jodhpur Beautician Murder Case : राजस्थान के जोधपुर में एक ‘ब्यूटीशियन’ की कथित तौर पर हत्या करके शव के टुकड़े-टुकड़े कर गड्ढे में छिपाने के आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गुलामुद्दीन फारूकी पिछले नौ दिन से फरार था और उसे वी पी रोड पुलिस थाने के अधिकारियों और राजस्थान पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के दक्षिण मुंबई में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को जोधपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

‘ब्यूटीशियन’ अनीता की हत्या गुलामुद्दीन ने अक्टूबर के आखिरी हफ्ते की थी

अधिकारी ने बताया कि ‘ब्यूटीशियन’ अनीता चौधरी की हत्या गुलामुद्दीन ने अक्टूबर के आखिरी हफ्ते की थी और हत्या का मकसद सोने के उन आभूषणों को लूटना था जो अनीता पहने हुए थी। आरोपी ने हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे अपने घर के पास 10 फुट गहरे गड्ढे में छिपा दिया था।

यह घटना 28 अक्टूबर को सामने आई थी

यह घटना 28 अक्टूबर को सामने आई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि अनीता गुलामुद्दीन के घर गई थी और उसके बाद से ही लापता थी। गुलामुद्दीन की पत्नी से पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसके पति ने ही हत्या की है।पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि अनीता की हत्या के बाद गुलामुद्दीन गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई आ गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article