क्राइम

बेटी की अच्छी परवरिश के लिए जिस मर्द से महिला ने की दूसरी शादी, उसी ने बच्ची को बना लिया हवस का शिकार

झारखंड में एक सौतेले पिता ने ही लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मां को जब ये बात पता चली तो उसने पहले इज्जत के डर से उसे मायके भेज दिया, इसके बाद भी जब पति नहीं माना तो महिला ने उसके खिलाफ केस कर दिया।

Image

झारखंड में सौतेले पिता ने किया बच्ची के साथ दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

एक महिला, जिसके पति की जब मृत्यु हो गई तो उसने बेहतर जीवन और अपनी छोटी बच्ची की बेहतर परवरिश के लिए दूसरी शादी कर ली। महिला ने सोचा अकेले इस दुनिया में कैसे जिएगी, इसलिए उसने एक दूसरे मर्द को अपना दूसरा जीवनसाथी चुना, लेकिन महिला का दूसरा पति इतना हैवान निकला कि उसने अपनी ही सौतेली बेटी पर गंदी नजर डाल दी। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ है।

मां ने कराई सौतेले पिता के खिलाफ FIR

झारखंड के कोडरमा जिले से मानवीय रिश्ते को शर्मसार करने वाली ये खबर आई है। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया है। लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ एक दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी।

2016 में पहले पति की हो गई थी मौत

पुलिस के अनुसार, महिला ने एफआईआर में कहा है कि वर्ष 2016 में उसके पहले पति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसके बाद उसने अपनी बेटी और खुद की बेहतर परवरिश के लिए दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के बाद उसने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया।

डेढ़ साल पहले बेटी ने मां को बताई थी शोषण की बात

करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी बड़ी बेटी ने एक दिन सौतले पिता द्वारा यौन शोषण की शिकायत की। महिला इस शिकायत पर हतप्रभ थी। लोकलाज के कारण चुप रहते हुए उसने बेटी को नानी के घर भेज दिया। महिला ने बताया है कि कुछ दिन पहले उसका पति शिकायतकर्ता के मायके पहुंच गया और बेटी को जबरन वापस ले आया। इसके बाद वह फिर से उससे दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर उसने 15 वर्षीया बेटी के साथ कई बार मारपीट भी की।

आखिरकार मां ने दर्ज कराई शिकायत

अंततः पीड़िता की मां ने कोडरमा जिले की बाल संरक्षण इकाई और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद डोमचांच थाने की पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article