कसाई से प्यार करना पड़ा भारी, लिव-इन पार्टनर के कर दिए 40-50 टुकड़े, फिर बीवी के पास लौट गया

आरोपी तमिलनाडु में एक कसाई की दुकान में काम करता था और चिकन काटने में माहिर था। उसने महिला के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने के बाद उन्हें जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ दिया।

Jharkhand horror: झारखंड के खूंटी में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसके शव के 40-50 टुकड़े कर दिए। कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय शख्स ने झारखंड के खूंटी जिले के एक जंगली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। नरेश भेंगरा नाम के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Murder in Jharkhand

लिव-इन पार्टनर के कर दिए टुकड़े-टुकड़े (File photo)

कुत्तों की वजह से खुला मामला

यह मामला हत्या के करीब दो सप्ताह बाद तब सामने आया जब 24 नवंबर को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते को शरीर के अंग मिले। भेंगरा पिछले कुछ सालों से तमिलनाडु में उसी जिले की 24 वर्षीय महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। कुछ समय पहले वह झारखंड लौटा और अपनी पार्टनर को बताए बिना दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद वह अपनी पत्नी को घर पर ही छोड़कर तमिलनाडु वापस चला गया।

End of Feed