क्राइम

Gurugram में नाबालिग से किया था रेप, 20 साल के लिए सलाखों मे गया रेपिस्ट

हरियाणा के Gurugram में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में दोषी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।

Image

Gurugram में नाबालिग से किया था रेप, 20 साल के लिए सलाखों मे गया रेपिस्ट

गुरुग्राम: गुरुग्राम की एक अदालत ने चार साल पहले 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के दोषी एक व्यक्ति को 20 साल कैद की सजा सुनाई है और 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। गुरुग्राम पुलिस ने 2020 में पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के मूल निवासी ममनू मियां को लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार की अदालत ने मंगलवार को आरोपी को 20 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर जुर्माना भी लगाया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article