क्राइम

Jharkhand: पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी बीच सड़क धरने पर बैठी, राहगीरों से करने लगी शिकायत

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2023, 10:44 PM IST

Jharkhand: धनबाद में एक महिला अपने पति और सास की प्रताड़ना से आजिज आकर अपने तीन बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के बीच धरने पर बैठ गई। महिला इस बात पर अड़ी थी कि जब तक पुलिस उसे इंसाफ नहीं दिलाती, वह यहीं बैठी रहेगी।

Image

पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी धरने पर बैठी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Jharkhand: झारखंड के धनबाद शहर से एक अजीब ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला पति के अवैध संबंधों से इतनी परेशान हुई कि बच्चों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। इतना ही नहीं राहगीरों से शिकायत भी करने लगी। जिसके पुलिस आई और उसे महिला को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सास भी करती है प्रताड़ित

धनबाद में एक महिला अपने पति और सास की प्रताड़ना से आजिज आकर अपने तीन बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के बीच धरने पर बैठ गई। महिला इस बात पर अड़ी थी कि जब तक पुलिस उसे इंसाफ नहीं दिलाती, वह यहीं बैठी रहेगी। काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे सड़क से हटाया जा सका। महिला सरिता देवी धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनईटांड़ सब्जी बागान गांधी नगर की रहने वाली है और उसका मायका बिहार के लखीसराय में है। उसका कहना है कि उसके पति राहुल मालाकार का दो अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध है।

पुलिस को की थी शिकायत

इसका विरोध करने पर उसकी सास और पति ने उसे जबरन भाई के पास मायके भेज दिया और उसका सामान घर से निकालकर बाहर रख दिया है। महिला का कहना है कि इस पारिवारिक विवाद की शिकायत उसने एक महीने पहले महिला थाना में की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला गुरुवार रात धनबाद लौटी तो उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ वीडियो कॉल करते देखा। उसने विरोध जताया तो सास ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।

पुलिस परेशान

अंततः वह स्टेशन रोड में बीच सड़क पर अपने बच्चों के संग बैठ गई। वहां काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पाकर आरपीएफ इंस्पेक्टर अपने जवान के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को किसी तरह बीच सड़क से उठाकर किनारे किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article