क्राइम

SDM Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति मौर्या केस में नप गए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे, हो गए सस्पेंड

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2023, 10:07 PM IST

SDM Jyoti Maurya Case: आलोक मौर्या के आरोपों के बाद डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज ने इस मामले की जांच की थी। डीआईजी की जांच रिपोर्ट के बाद डीजी होमगार्ड ने मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी।

Image

ज्योति मौर्य केस में फंसे महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट को किया गया सस्पेंड

SDM Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति मौर्या केस में उनके कथित प्रेमी मनीष दुबे को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या ने मनीष दुबे को लेकर कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद हंगामा मच गया था। आलोक मौर्या ने मनीष दुबे के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध का आरोप लगाया था, जान का खतरा भी बताया था, जिसके बाद मनीष दुबे के खिलाफ जांच बैठा दी गई थी।

जांच के बाद कार्रवाई

आलोक मौर्या के आरोपों के बाद डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज ने इस मामले की जांच की थी। डीआईजी की जांच रिपोर्ट के बाद डीजी होमगार्ड ने मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी। आलोक ने दुबे पर बरेली में पोस्टिंग के दौरान उनकी पत्नी के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि मौर्य, जो दुबे के साथ विवाहेतर संबंध में था, ने उसके साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। उन्होंने अपने आरोपों को साबित करने के लिए सबूत पेश किये।

मंत्री ने सस्पेंड करने का दिया था आदेश

जिसके बाद कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बीते सप्ताह मनीष दुबे को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। मंत्री के आदेश के बाद महोबा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड किया गया साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए।

जांच में क्या मिला

होम गार्ड मुख्यालय ने मनीष दुबे के ज्योति मौर्य से करीबी रिश्ते और आलोक की हत्या की साजिश के आरोपों की जांच की थी। शासन को भेजी गई जांच रिपोर्ट में दुबे को दोषी पाया गया और उनके निलंबन व विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article