सॉफ्टवेयर इंजीनियर का 10 ने किया गैंगरेप, लड़की के दोस्त को भगाने के बाद किया गंदा काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 09:23 AM IST

Jharkhand: पीड़ित लड़की पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और चाईबासा में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रही है। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता झींकपानी थाना के किसी गांव की है और वह दोस्त के साथ गुरुवार शाम स्कूटी से घूमने के लिए टेकराहातु हवाई पट्टी गई थी, जहां 8-10 लड़कों ने उसके दोस्त को डरा-धमकाकर भगा दिया और लड़की को दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर उसका गैंगरेप किया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. चाईबासा में आदिवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की का गैंगरेप
  2. दोस्त के साथ बाइक से घूमने गई थी युवती
  3. लड़की का 10 लोगों ने किया गैंगरेप

Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। दरअसल अपने दोस्त के साथ पुराना चाईबासा हवाई पट्टी घूमने गई एक 26 साल की आदिवासी लड़की का दस युवकों ने गैंगरेप (Gang Rape) किया। घटना गुरुवार देर शाम की है। नाजुक हालत में युवती का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है।

gang rape

दोस्त के साथ बाइक पर घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर का गैंगरेप। (सांकेतिक फोटो)

चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की का गैंगरेप

पीड़ित लड़की पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और फिलहाल वर्क फ्रॉम होम पर है। पीड़िता झींकपानी की रहने वाली है और वह चाईबासा के मुफ्फसिल थानांतर्गत कमारहातु में किराए के मकान में रह रही है। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। लड़की अपने दोस्त के साथ गुरुवार शाम स्कूटी से घूमने के लिए टेकराहातु हवाई पट्टी गई थी, जहां 8-10 लड़कों ने उसके दोस्त को डरा-धमकाकर भगा दिया और लड़की को दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर उसका गैंगरेप किया।

End of Feed