बच्चा चोरी की एक आवाज और फिर शुरू हो जाती है पिटाई...झारखंड के संथाल परगना में पिट रहे बेगुनाह लोग

झारखंड के कई इलाकों में बच्चा चोरी की अफवाह में आम लोग पिट रहे हैं। बच्चा चोरी गिरोह की ऐसी अफवाह फैली है कि हर अनजान आदमी स्थानीय लोगों को बच्चा चोर लग रहा है। ऐसे कई मामले संथाल परगना में सामने आ चुके हैं।

झारखंड के संथाल परगना में बच्चा चोरी की अफवाह में आम लोग पिट रहे हैं। हाल ये है कि किसी भी इलाके से कोई अनजान शख्स गुजरने से डरने लगा है। कब बच्चा चोरी की आवाज आए और लोग उसे पिटने लग जाएं, कहा नहीं जा सकता। पिछले एक महीने में प्रमंडल के अलग-अलग इलाकों में कम से कम 12 घटनाओं में 30 से ज्यादा लोग बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ के गुस्से का शिकार हुए हैं। पुलिस का कहना है कि राज्य में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई है।

santhal pargana

संथाल परगना में बच्चा चोरी की अफवाह में पिट रहे बेगुनाह लोग (प्रतीकात्मक फोटो- @metaai)

End of Feed