क्राइम

UP Police: यूपी के बदायूं में कमरे में बंद कर की सिपाही की प‍िटाई, कई लोग हिरासत में लिए गए

up police constable beaten up: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिपाही वहां पर झगड़े को शांत कराने पहुंचे थे। अब्दुल्ला नामक व्यक्ति और उसके साथ के अन्य लोगों ने सिपाही व होमगार्ड को घर के भीतर खींचना शुरू कर दिया। होमगार्ड तो किसी तरह वहां से बचकर भाग निकला, लेकिन सिपाही को घर में बंधक बनाकर लाठी-डंडा समेत धारदार हथियार से प्रहार शुरू कर दिए।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

up police constable beaten up: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक सिपाही की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। होमगार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। अभी मुख्य अभियुक्त पकड़ से दूर है। घायल सिपाही ने बताया कि खेड़ा किशनी गांव में एक प्लॉट में कुछ लोगों ने कंडे पाथ रखे थे। सर ने हमें भेजा, हम चले गए। वहां पहुंचकर मैंने कहा कि आप यह कंडे यहां से हटा लें। अब मत पाथना, क्योंकि यह विवादित जगह है।

इसी बात पर अब्दुल्ला नाम के व्यक्ति ने झगड़ा शुरू कर दिया, जबकि साहब ने कहा था कि उसे बुला कर ले आना, थाने में बैठकर बात कर लेंगे। इसी बात पर मुझे लगभग 15 से 20 लोग रोड से खींच कर ले गए और कमरे में बंद करके मारा। मारने वाले सभी लोग मुस्लिम समुदाय से थे।

होमगार्ड ने वहां से भागते हुए यूपी 112 समेत थाना व चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। कुछ देर बाद वहां थाने की पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां पर सिपाही का इलाज कराया जा रहा है। उसको चोट ज्यादा आई है। सिपाही बुरी तरह से लहूलुहान है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि सिपाही पर हमला करने वाले प्रकरण में चार टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में कुछ लोग गिरफ्तार किए गए है। अभी मुख्य अभियुक्त पकड़ से बाहर है। उसको पकड़ने का प्रयास क‍िया जा रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article