क्राइम

पैरों में कड़ी के साथ हो फरार हो गया अपराधी, होटल में एसी की हवा खाती रह गई पुलिस, CCTV मैं कैद हुआ वीडियो

ओडिशा के गजपति जिले से पुलिस की लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यहां पुलिस की कैद से एक अपराधी फरार हो गया है। अपराधी के पैरों में कड़ी होने के बावजूद वो पुलिस के चंगुल से भाग निकला।

Image

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ अपराधी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Odisha Crime: ओडिशा के गजपति जिले के मोहना पुलिस थाना क्षेत्र से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दअरसल यहां पुलिस की कैद से एक अपराधी फरार हो गया है। अपराधी के पैरों में कड़ी होने के बावजूद वो पुलिस के चंगुल से भाग निकला। आश्चर्य की बात तो ये है कि जिस वक्त अपराधी फरार हो रहा था उस वक्त पुलिस की टीम होटल के एक कमरे में एसी की हवा खा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, 27 अक्टूबर को गजपति जिले के निवासी जुएल सबर को महाराष्ट्र के अकोला पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जुएल को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद अकोला पुलिस उसे आगे की जांच के लिए रिमांड में लेकर गजपति जिले के मोहना इलाके में पहुंची थी। स्थानीय पुलिस को सूचना न दे कर अकोला पुलिस मोहना इलाके के एक होटल में रात को 2 बजे पहुंची थी। जब सुबह पुलिस की टीम अपनी दैनिक कर्मों में व्यस्त थी तब मौका पा कर कैदी जुएल सबर मौके से फरार हो गया। जब जुएल फरार हो रहा था तब कथित तौर पर पुलिस टीम के बाकी सदस्य दूसरे कमरे में एसी की हवा खा रहे थे। जुएल के पैरों में कड़ी लगी हुई है और अभी वो पुलिस की चंगुल से कहीं दूर है। अकोला पुलिस और मोहना पुलिस अब कैदी की खोजबीन में लगे हुए हैं और इलाके के चप्पे चप्पे की तलाशी की जा रही है। मोहना पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।

पुलिस खाती रह गई AC की हवा, अपराधी हुआ फरार

सूत्र के मुताबिक, 27 अक्टूबर को अकोला पुलिस ने जुएल सबर को गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जुएल को अतिरिक्त सत्र न्यायालय में पेश करने के बाद अकोला पुलिस उसे आगे की जांच के लिए रिमांड में लेकर मोहना पहुंची थी। चूंकि 2 और 3 नवंबर की रात को उन्हें इलाके में पहुंचते देर हो गई थी,लिहाजा पुलिस की टीम मोहना के पदमालय लॉज में कमरा लेकर रुकी। जुएल को भी उसी कमरे में रखा गया। सुबह लगभग 8 बजे जब पुलिस की टीम के सदस्य जुएल के पास नहीं थे,तब उसने मौका पा कर कमरे का दरवाजा खोला और फरार हो गया। जैसे ही अकोला पुलिस ने हमें वारदात की जानकारी दी, हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। अकोला पुलिस और मोहना पुलिस एक साथ फरार अपराधी की तलाश कर रहे हैं और उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। बहरहाल कैदी पर बीएनएस की धारा 226 लगाई गई है और पुलिस उसकी खोजबीन में लगी हुई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article