Delhi Crime: दिल्ली के रघुवीर नगर इलाक़े मे 23 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक को करीब 22 बार मारे चाकू मारे गए। मृतक अपने परिवार का एक ही लड़का था, घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने रघुवीर नगर चौकी का घेराव किया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
बता दें, हैरानी की बात यह है कि घटना जिस जगह पर हुई वहां से रघुवीर नगर पुलिस चौकी महज कुछ मीटर की दूरी पर है लेकिन पुलिस काफी देर से आई। मृतक युवक की पहचान लक्ष्य जिसकी के रूप में हुई है और वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर अपने दोस्तों के साथ था। तभी तीन लड़के आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए वह भागा लेकिन घर से महज कुछ मीटर की दूरी पर चाकूओं के वार से घायल लक्ष्य गिर पड़ा और बदमाश गिर जाने के बाद भी वार करते रहे और फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपीयो की पहचान करने में लगी हुई है।
