Kanpur Double Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर से डबल मर्डर का केस सामने आया है एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। पति पीटर जोसेफ को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध है जिसमें उसकी मां मदद करती है, सूचना पर जब पुलिस यहां पर पहुंची तो उसने घर के अंदर दो लोगों की डेड बॉडी बरामद की है।
एक आदमी ने अपनी पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी (प्रतीकात्मक फोटो)
कानपुर के चकेरी थाना इलाके के फ्रेंड्स कॉलोनी में ये घटना सामने आई है, बताते हैं कि यहां रहने वाला जोसेफ पीटर प्राइवेट काम करता था उसके साथ उसकी पत्नी कामिनी रहती थी, दोनों की शादी 2017 में हुई थी।
ये भी पढ़ें- Bihar Double Murder: बिहार के नालंदा में घर में पति-पत्नी की हत्या के बाद शव को घर में जलाया
बताया जा रहा है कि पीटर की पत्नी कामिनी दिल्ली में किसी दोस्त से अकसर मोबाइल पर बात करती थी, जिसको लेकर पति-पत्नी में कई बार विवाद की स्थिति सामने आई वहीं कुछ दिनों पहले ही पीटर की सास लखनऊ से आकर उसके साथ रहने लगी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति पीटर जोसेफ को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध है जिसमें उसकी मां मदद करती है इस बात को लेकर घर में विवाद हो रहा था पति ने पहले सास और अपनी बीवी को मारा पीटा इसके बाद मोहल्ले वालों को जब पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने घर पहुंच कर घर में दो डेड बॉडी बरामद की।
