महाराष्ट्र के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर अब वो गवाह सामने आया है, जो शूटरों की फायरिंग में घायल हो गया था। बाबा सिद्दीकी पर जिस दिन गोली चली थी, उस दिन राज कनौजिया नाम के एक 22 वर्षीय युवक को भी गोली लगी थी। वो भी घटनास्थल के पास मौजूद था।
बाबा सिद्दीकी की हत्या में कितने लोग शामिल, जांच जारी
ये भी पढ़ें- सिर्फ बाबा सिद्दीकी ही नहीं बल्कि बेटे जीशान सिद्दीकी भी थे शूटरों के निशाने पर, मिलते ही मार देने का था आदेश
गवाह ने क्या बताया
राज अपने साथियों के साथ दुर्गा विसर्जन का जुलूस देखने बांद्रा ईस्ट पहुंचा था, एक ठेले पर जूस पी रहे थे, कि अचानक पटाखों सी आवाज आई और राज नीचे गिर पड़ा। देखा उसके पैर से खून निकल रहा है। इसके बाद हल्ला हुआ कि फायरिंग हो रही है। किसी तरह से वो दोस्त की मदद से एक स्थानीय मंदिर तक पहुंचे, जहां पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने राज को मंदिर के अंदर पहले रखा, फिर अस्पताल पहुंचाया। उस समय तो कुछ पता नहीं चला, बाद में बाबा सिद्दीकी के बारे में पता चला।
बाबा सिद्दीकी को मारी गई थी छह गोली
फिलहाल राज मुंबई के भाभा अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी पर छह राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो गोलियां उनकी छाती पर लगीं। यह घटना शनिवार रात 9:15 से 9:30 बजे के बीच निर्मल नगर में बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई।
