SDM Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति मौर्या केस में उनके कथित प्रेमी मनीष दुबे को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या ने मनीष दुबे को लेकर कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद हंगामा मच गया था। आलोक मौर्या ने मनीष दुबे के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध का आरोप लगाया था, जान का खतरा भी बताया था, जिसके बाद मनीष दुबे के खिलाफ जांच बैठा दी गई थी।
ज्योति मौर्य केस में फंसे महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट को किया गया सस्पेंड
ये भी पढ़ें- एक और ज्योति मौर्या.. कर्ज लेकर डिलीवरी ब्वॉय ने पत्नी को पढ़ाया, अब ब्वॉयफ्रेंड संग हुई फरार
जांच के बाद कार्रवाई
आलोक मौर्या के आरोपों के बाद डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज ने इस मामले की जांच की थी। डीआईजी की जांच रिपोर्ट के बाद डीजी होमगार्ड ने मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी। आलोक ने दुबे पर बरेली में पोस्टिंग के दौरान उनकी पत्नी के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि मौर्य, जो दुबे के साथ विवाहेतर संबंध में था, ने उसके साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। उन्होंने अपने आरोपों को साबित करने के लिए सबूत पेश किये।
मंत्री ने सस्पेंड करने का दिया था आदेश
जिसके बाद कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बीते सप्ताह मनीष दुबे को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। मंत्री के आदेश के बाद महोबा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड किया गया साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए।
जांच में क्या मिला
होम गार्ड मुख्यालय ने मनीष दुबे के ज्योति मौर्य से करीबी रिश्ते और आलोक की हत्या की साजिश के आरोपों की जांच की थी। शासन को भेजी गई जांच रिपोर्ट में दुबे को दोषी पाया गया और उनके निलंबन व विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई।
