HD Revanna Bail: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में एचडी रेवन्ना को मिली जमानत, यौन पीड़िता के अपहरण का है आरोप

HD Revanna Bail: एचडी रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं। हासन से मौजूदा सांसद और कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। प्रज्वल महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

HD Revanna Bail: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे जेडीस नेता एचडी रेवन्ना को बेल मिल गई है। जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना को अपहरण के एक मामले में स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी। एचडी रेवन्ना को एसआईटी ने 4 मई को गिरफ्तार किया था। स्थानीय अदालत ने जद (एस) नेता को 5 लाख रुपये का जमानत बांड भरने का आदेश दिया।

End of Feed