हरियाणा बोर्ड पेपर लीक: सैनी सरकार का सख्त एक्शन, 5 स्कूल निरीक्षक, 4 DSP और 3 SHO सस्पेंड, कई पर FIR

हरियाणा में इस समय बोर्ड परीक्षा चल रही है, नकल माफियाओं ने इन्हीं परीक्षाओं के पेपर को लीक करा दिया है। जिसके बाद से सरकार आलोचनाओं में घिरी थी।

हरियाणा में पेपर लीक माफिया पर बीजेपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत 25 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही चार स्कूल निरीक्षकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

haryana paper leak

हरियाणा सीएम ने की पेपर लीक माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षक सस्पेंड

हरियाणा बोर्ड पेपर लीक पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "...हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरकारी स्कूलों के सभी चार निरीक्षकों- गोपाल दत्त, शौकत अली, रकीमुद्दीन और प्रीति रानी को निलंबित कर दिया गया है। हमने 2 केंद्र पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, संजीव कुमार और सत्यनारायण को भी निलंबित कर दिया गया है। 4 बाहरी लोगों और 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जांच चल रही है।

End of Feed