Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

Gwalior News: ग्वालियर में किसान पुरुषोत्तम गुर्जर की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 20 प्रतिशत तक ब्याज पर लिए गए लाखों रुपये के कर्ज और वसूली के दबाव के चलते हत्या की साजिश रची गई थी।

Gwalior News: ग्वालियर के झांसी रोड थाना अंतर्गत ग्राम पिपरौली के खेतों में मिले एक किसान के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सुलझा ली है। बताया गया है कि 20 प्रतिशत तक का मोटा ब्याज वसूलने से परेशान होकर चार आरोपियों ने मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 14 अक्टूबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम पिपरौली स्थित भागीरथ गुर्जर के खेत में एक अज्ञात का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम गुर्जर पुत्र रामहेत गुर्जर, उम्र 35 साल, निवासी छोटी मडईयां केदारपुर के रूप में उसके सगे भाई जितेन्द्र ने की थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। जिसमें पाया गया था कि पेशे से किसान पुरुषोत्तम की हत्या किसी धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर गंभीर प्रहार कर की गई थी।

Purushottam Gurjar Murder Case

ग्वालियर में किसान पुरुषोत्तम गुर्जर की हत्या की गुत्थी सुलझी

जांच के लिए 5 विशेष टीमों का गठन किया गया

परिजनों की रिपोर्ट पर थाना झांसी रोड में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मर्ग और हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने सीएसपी विश्वविद्यालय रवि भदौरिया के नेतृत्व में 5 विशेष टीमों का गठन किया था। टीमों ने मामले की बारीकी से विवेचना की, जिसमें परिजनों और संदेहियों से भी पूछताछ की गई। साथ ही तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के अथक प्रयासों से आखिरकार 72 घंटों के भीतर अंधे कत्ल का पर्दाफाश हो गया।

End of Feed