Guna: स्कूल में फेयरवेल के दौरान युवक ने छात्रा को मारी गोली, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

  • Authored by: किशोर जोशीContributed by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 10:00 AM IST

मध्य प्रदेश के गुना में एक युवक ने पहले एक छात्रा को गोली मारी और फिर बाद में ट्रेन के आगे कूदकर खुद अपनी जान दे दी। वहीं पीड़िता छात्रा जिसके हाथ में गोली लगी थी उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के गुना(Guna) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल के फेयरवेल (Farewell) के दौरान एक युवक ने छात्रा को गोली मार दी, गनीमत ये रही की 12में पढ़ने वाली छात्रा के हाथ में यह गोली लगी। तुरंत छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी छात्र का नाम राहुल कुशवाह बताया जा रहा है जो गुना जिले के आरोन तहसील का रहने वाला था।

Shot

प्रतीकात्मक तस्वीर

युवक ने की आत्महत्या

घटना थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत नजूल कॉलोनी डीएनडी स्कूल के पास की है। सिटी कोतवाली टीआई सहित पुलिस मौके पर पहुंची। गोली मारने की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। खबर के मुताबिक पीड़ित छात्रा सेन समाज की है जबकि आरोपी युवक कुशवाह समाज का था।जानकारी के मुताबिक युवक ने इसके बाद आत्महत्या कर ली। घटना के बाद युवक का शव गुना शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर महुगढ़ा रेलवे पटरी के पास मिला है।

जिसकी मौत ट्रेन से कटकर होना बताया गया है।आशंका है कि गोली चलाने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली।

End of Feed