सूरत में 'लव जिहाद': मटन की दुकान पर काम करने वाले ने इंस्टा पर फंसाया, फिर इश्क के नाम पर नाबालिग से किया रेप

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 18, 2023, 03:44 PM IST

Surat Latest News in Hindi: आरोप है कि शेख ने उसे एक बार गर्भवती भी कर दिया, जिसके चलते नाबालिग को गर्भपात भी कराना पड़ा। चूंकि, कुछ रोज पहले लड़की की तबीयत खराब हो गई थी, लिहाजा उसके घर वालों को शक हुआ।

Surat Latest News in Hindi: गुजरात के सूरत शहर में कथित तौर पर 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पीड़िता पक्ष की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस हुआ और उसे गिरफ्तार किया गया।

rape in surat

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

आरोपी की शिनाख्त शोएब शफी शेख के रूप में हुई है। उसने 15 साल की लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। खटोदरा थाने के पीआई आरके धूलिया ने इस बारे में आपके प्रिय हिंदी खबरिया चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत को शुक्रवार (18 अगस्त, 2023) को बताया- आरोपी भटार रोड का रहने वाला है। वह मटन शॉप पर काम किया करता था।

End of Feed