क्राइम

Madhya Pradesh: इंदौर में गार्ड ने खोया आपा, लाइसेंसी बंदूक से बरसाई गोलियां; 2 की मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 07:07 AM IST

Madhya Pradesh Firing: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गार्ड ने मामूली विवाद में अपना आपा खो दिया। गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बैंक में कार्यरत गार्ड को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया।

Indore News: इंदौर शहर में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गार्ड ने मामूली विवाद में अपना आपा खो दिया। गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जहां ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज से पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया है। वहीं इस पूरे गोली कांड में दो युवकों की मौत हो चुकी है, तो वही 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) में भर्ती करवाया गया है। पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमे आरोपी गोलियां चलाते हुए नजर आ रहा है।

इंदौर में गार्ड ने मामूली विवाद में की ताबड़तोड़ फायरिंग

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की कृष्ण बाग कॉलोनी में दो पड़ोसी अपने पालतू कुत्तों को लेकर टहलने गए थे। उसी दौरान दोनों पालतू कुत्ते आपस में भिड़ गए। जिसके बाद कुत्तों की लड़ाई की वजह से पड़ोसियों में कहा सुनी हो गई और ये कहा सुनी इतनी बड़ी कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झड़प के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड की नौकरी करने वाला आरोपी राजपाल सिंह प्रजापत अपने घर के अंदर जाता है और अपनी लाइसेंसी बंदूक से घर की गैलरी में खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है।

घटना में 7 लोग घायल, इलाज के लिए कराया गया भर्ती

इस पूरी घटना में राहुल और विमल नामक दो युवक की गोली लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो जाती है। तो वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त कर लिया है। इसके साथ ही अन्य दो लोगों को भी संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article