क्राइम

Gujarat Mass Suicide: गुजरात के सूरत में एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा दिल दहलाने वाला 'सच'

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 28, 2023, 04:47 PM IST

Gujarat Mass Suicide: घटना गुजरात के सूरत की है। जहां शनिवार को एक ही परिवार के सात सदस्यों लाश मिली है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

Gujarat Mass Suicide: गुजरात में एक ही परिवार के सात लोग मृत मिले हैं। इसमें महिला से लेकर बच्चे तक शामिल है। पुलिस को आशंका है कि इन लोगों ने आत्महत्या की है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन एक परिवार के इतने लोगों के मरने से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और यह घटना दिल्ली के बुराड़ी कांड की याद दिला रहा है, जहां एक ही परिवार के 11 लोग मृत मिले थे।

सूरत में 7 लोगों की लाश मिली

घटना गुजरात के सूरत की है। जहां शनिवार को एक ही परिवार के सात सदस्यों लाश मिली है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। हालांकि घटना के पीछे की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। ठेकेदार के रूप में काम करने वाले मनीष सोलंकी (37) को फंदे से लटका हुआ पाया गया, जबकि तीन बच्चों सहित उनके परिवार के छह सदस्यों के शव घर के बिस्तर और फर्श पर पड़े पाए गए।

एक लाश लटकी मिली

पुलिस ने कहा कि सातों शव अदजान इलाके के एक अपार्टमेंट में पाए गए। पुलिस ने कहा कि छह लोगों की मौत संभवत: जहर के सेवन से हुई, जबकि एक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस उपायुक्त (जोन-5) आर पी बरोट ने कहा-"एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, उसके माता-पिता, दंपति का छह साल का बेटा और 10 और 13 साल की दो बेटियां आज दोपहर सूरत के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में अपने आवास में मृत पाए गए। हम उनकी मौत के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

सुसाइड नोट में क्या

सुसाइड नोट से पता चलता है कि परिवार आर्थिक संकट में घिरा था। कर्जे लेने की वजह से नहीं बल्कि देने की वजह से। ठेकेदार का काम करने वाले मनीष सोलंकी ने किसी को पैसे दिए थे, जिसने वापस नहीं किए थे, जिसके कारण परिवार परेशान था, आर्थिक तंगी में घिर चुका था। यही कारण रहा है कि थकहार कर जब परिवार को कोई और रास्ता नजर नहीं आया तो उसने सभी को जहर देकर खुद फंदे पर लटक गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article