छात्रा से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर धोखे से बनाया नग्न वीडियो, ब्लैकमेल कर 7 दोस्तो संग किया बलात्कार

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने जानबूझकर युवती के कपड़े पर खाना गिराया और उसे साफ करने के बहाने एक कमरे में ले गया और इसी बहाने नग्न वीडियो बना लिया।

College Student Blackmailed Over Nude Video: गुजरात के बनासकांठा जिले की एक कॉलेज छात्रा को उसके नग्न वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर सात लोगों ने लगभग 16 महीने तक उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छह आरोपियों में से एक ने 20 वर्षीय एक युवती से इंस्टाग्राम पर तब दोस्ती की, जब उसने 2023 में पालनपुर में एक कॉलेज में जाना शुरू किया था।

Girl raped by 7 people

बनासकांठा में लड़की से दरिंदगी

ऐसे रची फंसाने की साजिश

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार नवंबर 2023 में उसने उसे एक होटल में नाश्ते के लिए अपने साथ चलने के लिए मनाया। प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने जानबूझकर युवती के कपड़े पर खाना गिराया और उसे साफ करने के बहाने एक कमरे में ले गया। पुलिस ने बताया कि जब युवती बाथरूम में अपने कपड़े साफ कर रही थी, तब विशाल चौधरी नामक आरोपी अंदर घुस आया और उसका वीडियो बना लिया। सोमवार को दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने वीडियो को सार्वजनिक करने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की धमकी दी।

End of Feed