अमेठी में सरकारी टीचर के घर पर गोलियों की बारिश, पत्नी और बच्चों समेत 4 की मौत; एसटीएफ कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के अमेठी में गुरुवार को एक बड़ी घटना हुई। यहां पर एक स्कूल टीचर समेत परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस को सख्‍त कार्रवाई करने और दोषियों को पकड़ने का आदेश दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेठी में चार लोगों की हत्या
  • एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या
  • सरकारी टीचर की परिवार समेत हत्या

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक बड़ी वारदात हुई है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर बदमाश फरार हो गए हैं। अमेठी में गुरुवार को एक सरकारी शिक्षक के घर में घुसकर अपराधियों ने गोलियों की ऐसी बौछार की कि टीचर समेत परिवार के 4 लोग मारे गए। मृतकों में टीचर की पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं।

amethi firing

अमेठी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed