क्राइम

अमीर बनने की चाह में जल्लाद बने दोस्त; तंत्र-मंत्र के लिए शख्स काटा सिर; खौफनाक मर्डर का ऐसे हुआ खुलासा

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद पुलिस को सड़क किनारे मिली सिर कटी लाश के मामले का खुलासा करते हुए दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी नेपाल भाग गया। तीनों दोस्तों ने तंत्र-मंत्र के जरिये अमीर बनने के लिए एक युवक का सिर काटकर शव फेंक दिया था। पुलिस इस मामले में अभी भी जांच कर रही है ताकि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

Image

तंत्र-मंत्र के लिए सिर काटकर एक युवक की हत्या, दो माह बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Photo : Twitter

Ghaziabad Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के टीलामोड़ क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक की नृशंस हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भोपुरा लोनी रोड के किनारे 22 जून को सड़क पर मिले एक शव की पहचान जांच, सीसीटीवी फुटेज और ‘मैन्युअल इंटेलिजेंस’ के जरिए राज कुमार उर्फ राजू (29) के रूप में की थी। राजू का सिरकटा शव मिला था।

ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिलों के विकास उर्फ मोटा और धनंजय को बृहस्पतिवार शाम गाजियाबाद के टीला मोड़-फारुख नगर रोड से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, मोटा ने खुलासा किया कि उनके तीसरे साथी विकास ने पैसे कमाने के लिए तंत्र-मंत्र के लिए मानव खोपड़ी की मांग की थी।

भोपुरा लोनी रोड पर आरोपियों ने शख्स का काटा था सिर

डीसीपी ने बताया कि तीनों ने दिल्ली के कमला मार्केट के पास नशे के आदी राज कुमार को अपना शिकार बनाया था। वे उसे अपने किराए के कमरे में ले गए, उसे शराब पिलाई और फिर 21-22 जुलाई की रात को दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। पाटिल ने कहा कि हत्या के बाद, मोटा और धनंजय शव को एक ऑटो-रिक्शा में भोपुरा लोनी रोड ले गए और वहीं उसका सिर काटकर अलग कर दिया।

मोटा ने पुलिस को बताया कि मैंने और मेरे साथी धनंजय ने उसकी गर्दन काटकर प्लास्टिक की बाल्टी में रख दिया और विकास को सौंप दिया, क्योंकि उसने अधिक पैसे कमाने के लिए तंत्र-मंत्र के लिए खोपड़ी मांगी थी। पाटिल ने कहा कि मृत युवक का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है और गिरफ्तार लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। तीसरा आरोपी विकास अभी भी फरार है। डीसीपी ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article