क्राइम

Rape: जन्मदिन मनाने होटल गई थी दलित लड़की, बर्थडे बॉय ने किया रेप...और फिर

उत्तर प्रदेश के महोबा में होटल ले जाकर दलित छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की के दोस्तों ने उसके जन्मदिन के मौके पर पार्टी देने के बहाने होटल ले जाकर रेप किया।

Image

Rape: जन्मदिन मनाने होटल गई थी दलित लड़की, बर्थडे बॉय ने किया रेप...और फिर

Rape: यूपी लड़कियों के साथ अन्याय की हद से गुजर रहा है। आए दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं-बेटियों से छेड़छाड़ और रेप जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। अजनबियों से डर तो वाजिब है, लेकिन अब दोस्त और अपने ही लड़कियों को बुरी नजर से देखते हैं। इस लिहाज से बेटियां कहां और कितनी सुरक्षित हैं? यह कहना कठिन होगा। एक ऐसा ही मामला बुंदेलखंड के महोबा जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र से आया है। जहां, एक युवक ने जन्मदिन मनाने के बहाने एक होटल में ले जाकर दलित छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दलित छात्रा से रेप

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक महाविद्यालय में बीए में पढ़ने वाली 18 साल की दलित छात्रा ने अपनी तहरीर में दुष्कर्म किए जाने की घटना चार सितंबर की बताई है। तहरीर के मुताबिक, कबरई थाना के गांव की दलित छात्रा चार सितंबर को पढ़ने के लिए महाविद्यालय आई थी, वहीं उसी गांव के उसके पड़ोसी युवक आदित्य सिंह और समीर उसे मिल गए।

उन्होंने बताया कि दोनों युवक उसे जन्मदिन मनाने के बहाने चरखारी बाइपास स्थित एक होटल ले गए, जहां आदित्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया और समीर ने उसका सहयोग किया।एसएचओ ने बताया कि समीर ने दुष्कर्म की घटना का वीडियो बनाया और अब दोनों उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बताया कि पीड़िता ने यह घटना शुक्रवार को अपने परिजनों को बताई, इसके बाद इस संबंध में शनिवार को पीड़िता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article