क्राइम

Bihar: खुद तो भागी ही दो बच्चों की मां, पांच लड़कियों को और लेकर भागी; आर्केस्ट्रा में जबरन काम कराने के लिए कर रही थी ब्रेन वाश

बिहार के गोपालगंज जिला के मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई पांच लड़कियों को पुलिस ने शुक्रवार को पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया।

Image

गोपालगंज से गायब हुई पांच लड़कियां पटना जंक्शन से बरामद (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

बिहार के गोपालगंज से गायब हुई पांच लड़कियों को पटना से बरामद कर लिया गया है। इन लड़कियों को एक शादीशुदा महिला ने भगाया था, जो खुद अपने दो बच्चों को छोड़कर फरार थी। महिला ने इन्हें भगाकर जबरन आर्केस्ट्र में काम करवाने की तैयारी में थी।

सभी लड़कियां नाबालिग

पुलिस के मुताबिक, मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 अगस्त की रात पांच नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गई थीं। इसकी सूचना मिलने के बाद मांझा थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने एक टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए पांचों नाबालिग लड़कियों को पटना जंक्शन से बरामद कर लिया।

पति को छोड़कर महिला थी फरार

इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला अपने दो बच्चों तथा पति को छोड़कर पांच दिन से घर से फरार थी। पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि पांचों नाबालिगों को पहले फोन पर ब्रेन वाश किया गया था। उसके बाद पांचों को सीवान जिले के बड़हरिया में बुलाया गया था। वहीं से एक बस में बैठकर पटना ले जाया गया था।

परिजनों के पास पहुंची लड़कियां

गिरफ्तार महिला मांझा थाना क्षेत्र के कमनपुरा गांव की रहनेवाली है, जो गांव की ही एक गैस एजेंसी पर काम करती थी। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद सभी लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

किसी बड़े गिरोह का हाथ

बताया जा रहा है कि बरामद नाबालिग लड़कियों को महिला कोलकाता तथा दिल्ली में ऑर्केस्ट्रा में नचाने तथा रील्स बनाकर फेमस करने का झांसा देकर भगाकर ले जा रही थी। दो नाबालिग लड़कियों की बात एक अज्ञात व्यक्ति से पहले से ही होती थी। अनजान व्यक्ति दोनों लड़कियों को फोन कर शादी करने के लिए बुलाता था। पुलिस पांचों लड़कियों को बरामद कर आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि इस नेटवर्क में कितने लोग हैं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस नेटवर्क के शेष लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article