क्राइम

अयोध्या में विकास देख मुस्लिम महिला कर बैठी मोदी-योगी की तारीफ, पति ने मारपीट कर दे दिया तलाक

यूपी में एक महिला के साथ ससुराल में सिर्फ इसलिए मारपीट की गई, क्योंकि उसने मोदी और योगी की तारीफ कर दी थी। पत्नी की मुंह से मोदी की तारीफ सुनकर पति भड़क गया और उसने पत्नी तो तलाक दे दिया।

Image

मोदी योगी की तारीफ करने पर मुस्लिम महिला की हुई पिटाई (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • बहराइच में तीन तलाक की घटना
  • मुस्लिम महिला को पति ने दिया ट्रिपल तलाक
  • पुलिस ने पति समेत 8 के खिलाफ दर्ज किया केस

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक मुस्लिम महिला को अयोध्या का विकास देखकर पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करना भारी पड़ गया। महिला का दावा है कि तारीफ से ससुराल वाले ऐसे नाराज हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतने से मन नहीं भरा तो तीन तलाक दे दिया। इस मामले की शिकायत के बाद पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अयोध्या घूमने गई थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार बहराइच के जरवल कस्बा के मोहल्ला सराय की रहने वाली मरियम की शादी 13 दिसम्बर 2023 को अयोध्या के दिल्ली दरवाजा निवासी अरशद पुत्र इस्लाम से हुई थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था, तभी वह एक दिन परिवार के साथ अयोध्या घूमने निकली तो उन्होंने अयोध्या के विकास की प्रशंसा की। इस पर उनके पति व सुरराल के लोंगों ने उनका उत्पीड़न किया और उनपर गरम दाल फेंक दी। बाद में पत्नी के पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर पति सहित 8 लोंगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भारत में गैरकानूनी है तीन तलाक

बता दें कि भारत में तीन तलाक यानि कि ट्रिपल तलाक गैरकानूनी है। 2019 में केंद्र सरकार ने इसे गैरकानूनी घोषित कर दिया था। तीन तलाक में मुस्लिम पति, अपनी पत्नी को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर संबंध तोड़ लेता है। जिसके बाद शादी खत्म मान ली जाती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!