क्राइम

Agra News: आगरा में रसगुल्लों को लेकर हुई ऐसी लड़ाई कि 6 लोग पहुंच गए अस्पताल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2023, 11:33 PM IST

Agra News: आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात्रि शादी समारोह में कथित रूप से गुलाब जामुन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी, जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Image

आगरा में रसगुल्लों को लेकर हुई लड़ाई (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Agra News: आगरा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पार्टी में रसगुल्लों को लेकर ऐसी लड़ाई हुई कि छह लोग अस्पताल पहुंच गए। जहां इनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच में जुटी है।

दो पक्षों में झड़प

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात्रि शादी समारोह में कथित रूप से गुलाब जामुन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी, जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुलाम जामुन को लेकर लड़ाई

थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि शमसाबाद कस्बं के नयाबांस रोड स्थित संतोषी माता के मंदिर के पास एक शादी समारोह में दावत चल रही थी, उसी दौरान गुलाब जामुन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जो संघर्ष में बदल गया। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भेजा ।

जांच है जारी

शर्मा ने बताया कि दावत में आगंतुक गौरीशंकर शर्मा पक्ष की ओर से दावत देने वाले पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article