फरीदाबाद क्राइम: पत्नी ने संबंध बनाने से किया मना तो भड़क गया पति, नुकीली चीज से कर दिया हमला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 26, 2023, 11:40 PM IST

फरीदाबाद क्राइम: पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय पीड़िता की शादी 2011 में बुलंदशहर के राजबीर सिंह से हुई थी और शादी के बाद वह पति के साथ फरीदाबाद आ गई।

फरीदाबाद क्राइम: फरीदाबाद में शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी पर कथित रूप से नुकीली चीज़ से हमला कर उसे ज़ख्मी कर दिया और उसे लहूलुहान हालात में छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि बाद में पड़ोसियों की मदद से उसे जिला सिविल अस्पताल बादशाह खान में दाखिल करवाया गया।

crime

सेक्स करने से मना करने पर पति ने किया हमला (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

End of Feed