Etah Murder: प्रॉपर्टी के लालच में मां को ही उतारा मौत के घाट, खेत में दफनाया शव

Etah Murder News: पुलिस ने बताया कि मामला एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर का है, जहां प्रॉपर्टी के लालच में बेटे ने मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Etah Murder: उत्तर प्रदेश के एटा से ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी को भी झकझोर कर रख देगी। यहां एक बेटे ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया और उसका शव अपने खेत में दफना दिया। पुलिस ने बताया कि मामला सकरौली थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर का है, जहां प्रॉपर्टी के लालच में बेटे ने मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Murder

एटा में बेटे ने मां की हत्या कर शव को दफनाया

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान रमा शंकर के रूप में की गई है। उसने अपनी मां सीमा देवी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि रमा शंकर एक प्रॉपर्टी बेचना चाहती था, लेकिन मां उसके लिए राजी नहीं थी। इस कारण उसने अपनी मां की हत्या करके शव को अपने ही खेत में दफना दिया।

End of Feed