क्राइम

पति को मार दिए हो, यकीन नहीं है, लाश दिखाओ- इश्क में ऐसी अंधी हुई महिला कि बेवफाई की सारी हदें कर दी पार

पुलिस को जब यह लाश मिली तो उसने जांच के दौरान मीना की कॉल डिटेल्स खंगाले। जिससे अमजद के साथ अवैध संबंध का शक हुआ। इसके बाद मीना और अमजद से जब पूछताछ की गई तो दोनों ने अपने गुनाह कबूल कर लिया।​​​​​​

Image

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पत्नी ने करवाई पति की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

एक महिला, शादी के बाद अवैध संबंध में इस कदर पागल हो गई कि अपने पति को मरवाने के बाद भी उसे संतुष्टी नहीं हुई। उसने अपने प्रेमी से पति की लाश देखने की जिद की। प्रेमी भी इश्क में इस कदर पागल था कि स्कूटी पर बैठाकर उसे लाश भी दिखवा लाया। लाश नदी में पड़ी रही और पत्नी, प्रेमी के साथ इश्क फरमाती रही।

छत्तीसगढ़ में पत्नी ने करवाई पति की हत्या

यह घटना है छत्तीसगढ़ के रायपुर की। दरअसल महिला का पति विधाता यादव एक ऑटो ड्राइवर था, वो किराये पर ऑटो लेकर चलाता था। इसी दौरान वो अमजद खान के संपर्क में आया जो किराये पर ऑटो देता था। अमजद से ऑटो लेकर विधाता चलाने लगा। कुछ समय बाद अमजद की संपर्क में विधाता की पत्नी आ गई। दोनों छुप-छुपकर मिलने लगे। दोनों के बीच अवैध संबंध कायम हो गया।

जब पति को चला अवैध संबंध का राज

उधर पति ऑटो चलाता, इधर उसकी पत्नी और अमजद इश्क फरमाते। कुछ समय बाद इसकी भनक विधाता को लग गई। वो अब अमजद और अपनी पत्नी मीना से चिढ़ा रहने लगा। मीना से झगड़ा करने लगा। जिसके बाद मीना ने ये फैसला किया कि अगर प्रेमी के साथ रहना है तो पति को मरना होगा।

प्रेमी से करवाई पति की हत्या

इसके बाद मीना अमजद खान पर पति को मारने के लिए दवाब बनाने लगी। झगड़ा करने लगी। जिसके बाद अमजद ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक दिन विधाता को बुलाया, शराब पिलाया और फिर मार दिया। अमजद ने विधाता को मारकर लाश को नदी में फेंक दिया।

लाश देखकर खुश हुई पत्नी

इस हत्या के बारे में जब अमजद खान ने मीना को बताया तो उसे विश्वास नहीं हुआ। कंफर्म करने के लिए वो लाश को देखने की जिद करने लगी। अमजद के समझाने के बाद भी जब मीना नहीं मानी तो अमजद ने स्कूटी पर बैठाकर मीना को वहां ले गया जहां लाश अटकी हुई थी। लाश देखकर मीना खुश हो गई और वापस घर आ गई।

ऐसी पर्दाफाश हुआ राज

पुलिस को जब यह लाश मिली तो उसने जांच के दौरान मीना की कॉल डिटेल्स खंगाले। जिससे अमजद के साथ अवैध संबंध का शक हुआ। इसके बाद मीना और अमजद से जब पूछताछ की गई तो दोनों ने अपने गुनाह कबूल कर लिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article