क्राइम

उत्तर पश्चिम दिल्ली में मुठभेड़, एनकाउंटर में बदमाश को लगी गली, बड़ी वारदात को देने चाहता था अंजाम

Encounter in north west delhi : उत्तर पश्चिम दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी है। अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ अशोक विहार के प्रेम बाड़ी पुल के पास हुई। अपराधी साहिल हत्या और डकैती के मामले में वांछित है।

Image

दिल्ली में मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लगी। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Encounter in north west Delhi : उत्तर पश्चिम दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी है। अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ अशोक विहार के प्रेम बाड़ी पुल के पास हुई। अपराधी साहिल हत्या और डकैती के मामले में वांछित है। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब चार राउंड गोलियां चलीं। बदमाश ने अपने साथियों के साथ चार दिन पहले अशोक विहार थाना इलाके में एक फैक्ट्री के मुनीम की गोली मारकर हत्या कर उसका नोटों भरा बैग लूटकर फरार हो गया था।

कानून व्यवस्था पर गृह मंत्री की हुई है बैठक

बता दें कि बीते शुक्रवार को दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गृह मंत्री ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और अपराध नियंत्रित करने के लिए उन्हें निर्देश दिए। इस निर्देश के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है।

कांस्टेबल से मोटरसाइकिल लूटी

इससे पगले पुलिस के एक कांस्टेबल से बंदूक के दम पर मोटरसाइकिल लूटने वाले दो लोग उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना 26 फरवरी को उस समय हुई जब कांस्टेबल दिनेश और संदीप आउटर रिंग रोड पर मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास तेज गति से आ रही कार का पीछा किया और उसे रोकने में सफल रहे, तथा उसमें सवार तीन लोगों को वाहन की जांच कराने को कहा।

संदिग्ध अपनी कार छोड़कर भाग गए

उन्होंने कहा कि हालांकि, तीनों आरोपी बात मानने के बजाय अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। पुलिस के अनुसार, दिनेश ने पीछा किया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनमें से एक को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को काबू करने का प्रयास करते समय एक अन्य व्यक्ति ने दिनेश के सिर पर बंदूक तानकर उसे धमकाया तथा उससे उसके साथी को छोड़ने को कहा। पुलिस के अनुसार, दिनेश ने उसकी बात मान ली और संदिग्ध अपनी कार छोड़कर मोटरसाइकिल पर भाग गए। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से दो चाकू और एक देसी पिस्तौल बरामद हुई।

दोनों संदिग्धों के पैर में गोली लगी

अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। उन्होंने कहा कि जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों संदिग्धों के पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, इन लोगों की पहचान इंतेज़ार कुरैशी (46) और किशन (31) के रूप में हुई। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article