Noida Encounter News: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई, बताते हैं कि मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है वहीं दो अन्य बदमाश भी गिरफ्तार हुए हैं, बदमाश शातिर किस्म के चेन स्नैचर और लुटेरे बताए जा रहे हैं।
प्रतीकात्मक फोटो
हाल ही इनके द्वारा मोरना और सेक्टर 100 इलाकों में चैन स्नैचिंग की घटना को दिया गया था अंजाम, स्नैचिंग की घटना cctv में हुई थी कैद,
थाना सेक्टर 24 और सेक्टर 39 पुलिस की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़।
गिरफ्तारी के बाद समान बरामदगी के लिए लेकर पहुंची पुलिस पर बदमाश ने की थी फायरिंग, जबाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से हुआ बदमाश गौतम घायल, दिल्ली में बदमाशों के ऊपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली एनसीआर में KTM बाइक से बदमाश चैन स्नैचिंग की घटनाओं को देते थे अंजाम, इनके गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।
